Homeराष्ट्रीयविश्वकर्मा मंदिर का दसवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे...

विश्वकर्मा मंदिर का दसवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर,खतौली। जी.टी. रोड स्थित ताराचंद शिवालय के निकट भगवान विश्वकर्मा मंदिर का दसवां वार्षिकोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में राजेंद्र धीमान (रानू) अपनी पत्नी सहित उपस्थित रहें। कार्यक्रम में अध्यक्ष/कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन पांचाल ने भी सपत्नीक भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया।
हवन-पूजन का आयोजन विद्वान पंडित मार्कण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम की व्यवस्था मंदिर अध्यक्ष/कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन पांचाल, मंदिर कार्यकारिणी एवं समस्त विश्वकर्मा समाज खतौली के सहयोग से की गई। आयोजन में हरिद्वार से आए रमेश धीमान (स्टोन क्रेशर व्यवसायी) एवं उनके परिवार की विशेष उपस्थिति रही। मंदिर समिति की ओर से रमेश धीमान का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक रूपचंद जांगिड़, प्रवीण धीमान, विजेंद्र पांचाल, सुंदर लाल धीमान, महामंत्री सुरेश धीमान, उपाध्यक्ष प्रमोद धीमान, देवेंद्र धीमान, नितिन धीमान, राजकुमार विश्वकर्मा (पत्रकार), विपुल गोयल, सुभाष जांगिड़, डॉ. विपिन बालियान, बबीता धीमान, शकुंतला पांचाल, रजनीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंदिर समिति ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments