Homeराष्ट्रीयवर्दी में खेल का जज्बा: कबड्डी खिलाड़ी मुख्य आरक्षी अनु का एसएसपी...

वर्दी में खेल का जज्बा: कबड्डी खिलाड़ी मुख्य आरक्षी अनु का एसएसपी ने किया सम्मान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ी और मुख्य आरक्षी अनु को बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अनु को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी उपलब्धियों को पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक बताया।
एसएसपी ने कहा कि अनु ने न केवल अपनी मेहनत और अनुशासन से खेल जगत में पहचान बनाई है, बल्कि पुलिस विभाग में रहकर भी उत्कृष्ट संतुलन का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभाग की छवि को मजबूत करते हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनते हैं।
जनपद मुजफ्फरनगर की निवासी अनु वर्तमान में गाजियाबाद में नियुक्त हैं और लगातार कबड्डी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उनके खेल के प्रति समर्पण और संघर्ष ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है, जिसकी सराहना हर स्तर पर हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अनु की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि जिले के लिए भी गर्व का विषय बन गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments