Homeराष्ट्रीयरोजा इफ्तार में उमड़ा भाईचारे का सैलाब, हजारों लोगों ने दिया मोहब्बत...

रोजा इफ्तार में उमड़ा भाईचारे का सैलाब, हजारों लोगों ने दिया मोहब्बत और सौहार्द का संदेश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गौशाला रोड पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी ने रविवार को गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। विपिन बालियान की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों लोगों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि मुजफ्फरनगर की सरजमीं आज भी मोहब्बत, मेल-मिलाप और सामाजिक एकता की मजबूत पहचान रखती है। इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न समाजों, वर्गों और राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सलीम बालियान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला कदम बताया। वहीं आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नफरत से भरे माहौल में समाज को प्यार, आपसी सम्मान और एकजुटता का संदेश देने की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सामाजिक ताने-बाने को मजबूती प्रदान करते हैं।


इफ्तार पार्टी के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रधान, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में सलीम चौधरी, सतेंद्र बालियान, नौशाद प्रधान, दुल्ला प्रधान, उस्मान प्रधान, अकरम प्रधान, रियासत प्रधान खुब्बापुर, आश मोहम्मद प्रधान पुरवाकियान, शौकत प्रधान, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, साहिद उर्फ मुक्ति, राऊफ बालियान, अकरम चौधरी, मुस्लिम जाट फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारी, आशु चौधरी और रियाज सहित अनेक प्रमुख लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम स्थल पर देर शाम तक लोगों का आना-जाना लगा रहा और पूरे आयोजन में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।
रोजा इफ्तार पार्टी केवल एक धार्मिक आयोजन बनकर नहीं रही, बल्कि यह सामाजिक समरसता का ऐसा मंच बनी जहां लोगों ने जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव प्रकट किया। शहर में इस आयोजन की चर्चा पूरे दिन होती रही और लोगों ने इसे आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला सकारात्मक प्रयास बताया।
मुजफ्फरनगर जैसे संवेदनशील और सामाजिक रूप से सक्रिय जनपद में ऐसे आयोजन न केवल सौहार्द का संदेश देते हैं, बल्कि यह भी याद दिलाते हैं कि समाज की असली ताकत उसकी एकता, भाईचारे और पारस्परिक विश्वास में छिपी होती है। विपिन बालियान द्वारा आयोजित यह इफ्तार पार्टी इसी संदेश को मजबूती से सामने लाने में सफल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments