Homeराष्ट्रीयरोजगार मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सीएम के प्रस्तावित दौरे को...

रोजगार मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सख्त निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में 13 अप्रैल को प्रस्तावित रोजगार मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को उनके आवास स्थित न्यू सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में भ्रमण प्रस्तावित है, ऐसे में रोजगार मेले की तैयारियां उच्च स्तर की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेला स्थल का पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि मेले में आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनके बैठने, पीने के पानी, तथा पुरुष और महिला शौचालयों की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रतिभागियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने और उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि यह मेला जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, इसलिए संबंधित विभाग समन्वय के साथ काम करें और अधिक से अधिक कंपनियों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि युवाओं को मौके पर ही रोजगार मिल सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, आईटीआई प्रिंसिपल मुकेश प्रताप सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments