Homeराष्ट्रीयफुले जयंती पर सपा ने दोहराया सामाजिक न्याय का संकल्प

फुले जयंती पर सपा ने दोहराया सामाजिक न्याय का संकल्प

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने भारतीय समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा गोविंद राव फुले की जयंती पर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग और समाज के महापुरुषों का सम्मान करते हुए उनकी जयंती और पुण्यतिथि मनाती है। उन्होंने कहा कि फुले के विचार आज भी समाज में समानता और शिक्षा के महत्व को मजबूत करते हैं, जिन्हें अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले के बताए रास्ते पर चलकर समाज सेवा करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments