Homeराष्ट्रीयरुड़की रोड पर कट्टे में बंद मिला बछड़े का शव, कुत्तों के...

रुड़की रोड पर कट्टे में बंद मिला बछड़े का शव, कुत्तों के नोंचने से मची सनसनी; गौ सेवकों ने कराया अंतिम संस्कार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक कट्टे में बंद मृत बछड़ा पड़ा मिला और आसपास कुत्ते उसे नोचते नजर आए। राहगीरों की नजर जब इस भयावह दृश्य पर पड़ी तो लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार रुड़की रोड से गुजर रहे कुछ लोगों ने सड़क किनारे पड़े एक कट्टे को देखा, जिसके पास कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था। पास जाकर देखने पर पता चला कि कट्टे के अंदर एक बछड़े का शव पड़ा हुआ है, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। यह दृश्य देखकर लोगों में रोष फैल गया और तुरंत स्थानीय गौ सेवकों को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गौ सेवक नीशू अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बछड़े के शव को वहां से हटवाया और हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुसार उसका विधिवत अंतिम संस्कार कराया। गौ सेवकों का कहना है कि इस तरह से बछड़े के शव को कट्टे में बंद कर सड़क किनारे फेंकना बेहद निंदनीय और अमानवीय कृत्य है।
घटना के बाद आसपास के लोगों में भी काफी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि जिस तरह से बछड़े के शव को कट्टे में बंद कर फेंका गया, उससे साफ प्रतीत होता है कि किसी ने जानबूझकर इसे यहां डालकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments