Homeराष्ट्रीयरात में अचानक भोपा थाने पहुंचे एसपी ग्रामीण, चौकी से लेकर पीआरबी...

रात में अचानक भोपा थाने पहुंचे एसपी ग्रामीण, चौकी से लेकर पीआरबी तक की ली थाह

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर रात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने थाना भोपा क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में देर रात तक हलचल बनी रही।
एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल सबसे पहले थाना भोपा क्षेत्र स्थित सीकरी नहर चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीआरबी वाहनों की भी गहनता से जांच की और क्षेत्र में गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की सघन चेकिंग कराने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए और सतर्कता के साथ ड्यूटी की जाए।
इसके बाद एसपी ग्रामीण अचानक थाना भोपा पहुंचे, जहां उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना स्टाफ को निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था को हर हाल में मजबूत रखा जाए और आमजन की शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, इसलिए पुलिसकर्मी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि जनता का भरोसा पुलिस पर बना रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक भोपा जसवीर सिंह सहित थाना स्टाफ के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। देर रात तक चले इस निरीक्षण के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और बढ़ती नजर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments