Homeराष्ट्रीययूनिक पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, खेलकूद...

यूनिक पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल भी संपन्न

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। यूनिक पब्लिक स्कूल, सरायतलवी सिरगिथा (गाजीपुर) में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अनिल यादव के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ हुआ।
ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान अत्यंत मधुर एवं भावपूर्ण स्वरों में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
इसी क्रम में विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के एस.ई. संतोष यादव ने अपने संबोधन में बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा देश के वीर सपूतों के देश के प्रति त्याग और समर्पण के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर यूनिक पब्लिक स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। बच्चों की प्रतिभा और खेल कौशल को देखने के लिए आसपास के गांवों एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम अनुशासित, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments