Homeराष्ट्रीयमस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे इमाम पर हमला, मारपीट की घटना...

मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे इमाम पर हमला, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार दोपहर एक इमाम पर हुए हमले के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट कजियान मोहल्ले की बताई जा रही है। जहां मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय इमाम अब्दुल वहाब पर कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर ईट-पत्थर क्रिकेट बैट और लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

रविवार दोपहर इमाम अब्दुल वहाब पीर वाली मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही गैर मुस्लिम समाज के आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर हॉकी स्टिक और क्रिकेट बैट से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से इमाम गंभीर रूप से घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि जब इमाम ने हमले का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर पत्थरों और ईंटों से भी हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल इमाम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में एहतियातन पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments