Homeराष्ट्रीयभ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए जितेंद्र पांडे श्रीनिधि मिश्रा के रहमो...

भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए जितेंद्र पांडे श्रीनिधि मिश्रा के रहमो करम पर रामपुर बटूरा में रोड सेल प्रभारी

जमुना कोतमा जीएम कार्यालय में आज भी है आरोप पत्र

अनूपपुर शहडोल संभाग में एसईसीएल के द्वारा संचालित कोयले की 16 से ज्यादा कोयले की खदानों में रोड सेल के नाम पर अगर सबसे ज्यादा कहीं लूट मची हुई है या अगर यह कहा जाए की रोड सेल के नाम पर की जा रही अवैध वसूली में नंबर वन कोई कोयले की खदान है तो वह रामपुर बटूरा है जहां का प्रमुख मास्टरमाइंड एरिया सेल्स ऑफिसर श्रीनिधि मिश्रा के रहमो पर और इस अवैध वसूली लूट को जो संचालित कर रहा उसका नाम टेक्निकल इंस्पेक्टर रोड सेल प्रभारी जितेंद्र पांडे यह वही जितेंद्र पांडे हैं जो इसके पहले जमुना कोतमा क्षेत्र की खुली खदानआमाडाड में सह प्रभारी रोड सेल थे जहां पर उनके ऊपर कोयले की हेरा फेरी का आरोप लगाया गया था और इस संबंध में जीएम कार्यालय जमुना कोतमा क्षेत्र निम्नलिखित आरोप पत्र दाखिल करते हुए इनका यहां से रायगढ़ के लिए स्थानांतरण कर दिया था लेकिन ऊंची पहुंच का दावा करने वाले जितेंद्र पांडे ने एसईसीएल के अधिकारियों की भेंट पूजा करके रामपुर बटूरा में रोड सेल प्रभारी बनकर दोबारा लौट आए अब अब सवाल यह उठता है कि जब उनके ऊपर भ्रष्टाचार को का आरोप जमुना कोतमा क्षेत्र में लगा था और यह चीज वहां के सेल्स मैनेजर श्री निधि मिश्रा को मालूम था फिर भी उन्होंने मोटी रकम लेकर जितेंद्र पांडे को रोड सेल का प्रभारी बना दिया जो गहन जांच का विषय है और यहां आकर वही खेल इन्होंने खेलना शुरू कर दिया जिसे आप इनके ऊपर लग चुका था एसईसीएल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपी जितेंद्र पांडे को एसईसीएल की सबसे महत्वपूर्ण और कमाई के मामले में नंबर वन खदान का रोड सेल प्रभारी कैसे बना दिया गया यह जांच का विषय है सूत्रों का यह भी दावा है कि एसईसीएल के नियम कानून के तहत इन्हें रोड सेल मे एसईसीएल के किसी भी खदान में नहीं रखा जा सकता लेकिन यहां तो प्रभारी बनाकर अधिकारियों ने जैसे इनको खुली लूट की छूट दे रखी है

पूरे खेल का मास्टरमाइंड श्रीनिधि मिश्रा सेल्स ऑफिसर

एसईसीएल की सोहागपुर एरिया की जीवनदायनी कहे जाने वाली मेगा प्रोजेक्ट रामपुर बटुआ खुली खदान परियोजना इन दोनों कोयला चोरी रोड सेल में अवैध वसूली कोयला छांटकर दिया जाना नियम विरुद्ध मजदूरों से कोयला छटवाना बिना गेट पास पर्ची के रात के समय कोयला बेचना व आरोपी जितेंद्र पांडे को रोड सेल प्रभारी बनाकर वसूली करवाना इन सब चीजों की जब हमारे संवाददाता ने पड़ताल की तो पता चला कि नीचे से लेकर ऊपर तक जो खेल खेला जाता है उसमें सबसे प्रमुख भूमिका एरिया सेल्स ऑफिसर श्रीनिधि मिश्रा की है जो की पर्दे के पीछे रहकर सारे काम को अंजाम दे रहे हैं

सोहागपुर क्षेत्र की कोयला खुली खदान रामपुर बटूरा के रोड सेल प्रभारी जिनकी अवैध वसूली इस समय चर्चा में है उससे ज्यादा अब इस बात की चर्चा है कि रोड सेल में ही सह इंचार्ज आमाडाड रहते हुए उनके ऊपर कई तरह के भ्रष्टाचार का आरोप लगा था और बाद में इनको यहां से रायगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया लेकिन फिर अधिकारियों की चढ़ोत्तरी और जुगाड़ से वह रामपुर बटुरा रोड सेल प्रभारी बन गए जो की अव्वैधानिक है और इसके पीछे एसईसीएल के अधिकारियों की भ्रष्ट तंत्र जिम्मेदार है जिसकी जांच होनी चाहिए

खदान से कोयले की अवैध निकासी की भी आशंका

वही एसईसीएल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पहले से ही श्रीनिधि मिश्रा सेल्स ऑफिसर के सह पर कोयले के गोलमोल करने के आरोपी जितेंद्र पांडे के ऊपर कई बार खदान के अंदर से कोयले की अवैध निकासी की भी आशंका एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन जितेंद्र पांडे की किसी भी शिकायत को उच्च अधिकारी एक कान से सुनते हैं दूसरे कान से निकाल देते हैं फिलहाल इस क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि श्रीनिधि मिश्रा के इशारे पर जितेंद्र पांडे मैनेजमेंट में इतने कमल की गणित लगते हैं कि इसे हर अधिकारी खुश रहता है और इसका मुख्य कारण यही है कि यह यहां पर जो अवैध वसूली करते हैं उसका सब को हिस्सा ईमानदारी के साथ पहुंचते हैं

उच्च स्तरीय जांच की मांग

सोहागपुर एरिया में संचालित रामपुर बटूरा खुली खदान परियोजना में एरिया सेल्स मैनेजर श्रीनिधि मिश्रा के सह पर हो रहे तमाम भ्रष्टाचार की वहां के जनप्रतिनिधि श्रम संघ प्रतिनिधि व कर्मचारियों ने कोल इंडिया के कोयला मंत्री कोल इंडिया के अध्यक्ष एसईसीएल के सीएमडी डायरेक्ट पर्सनल विजिलेंस विभाग के साथ-साथ क्षेत्रीय महाप्रबंधक से मांग किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए ताकि काले हीरे की हेरा फेरी रूक सके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments