Homeराष्ट्रीयभारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदो...

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में आयुक्त, कलेक्ट्रेट सहित सभी कार्यालयो में दो मिनट का रखा गया मौन

रिपोर्ट – वसीम खान

मीरजापुर। शासन के निर्देश पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले वीर शहीदो की स्मृति में आज पूर्वान्ह 11 बजे मण्डल व जनपद के सभी कार्यालयों में दो मिनट का मौन धारण किया गया। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल कार्यालय में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश के उपस्थिति में समस्त आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक डा विश्राम, आयुक्त प्रशासन राम कुमार द्विवेदी, अपर निदेशक स्वास्थ्य व मण्डल के तीनो जनपदो मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
वही कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे विजेता, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार के अलावा कलेक्ट्रेट सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौन धारण के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयो में दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदो श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments