Homeराष्ट्रीयभाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन

रिपोर्ट- वीरेंद्र तोमर बागपत

बागपत-नगर के बूथ नंबर 6 पर भाजपाइयों ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान सदस्यता अभियान का विशेष अभियान चलाते हुए बूथ पर 100 नये सदस्य बनाये।
जिला उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज भाजपा सदस्यता अभियान का विशेष अभियान चला रही है। प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए।
इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री सत्येंद्र मौर्य, स्वराज मनी, ब्रजमोहन भारद्वाज, टीटू, बबली चौहान, ओम सिंह चौहान, मनोज चौहान, राजू चौहान, सोनू पंडित, रमेश मिस्त्री, डॉ नरेंद्र, पप्पू चौहान, गौरव भटियामन, रोहित उपाध्याय, मनोज चौहान, शिखर भारद्वाज, शिवम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments