Homeराष्ट्रीयबालाजी जयंती शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच...

बालाजी जयंती शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच निकली आस्था की झांकी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बालाजी जयंती के पावन अवसर पर जनपद में निकली भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ गुरुवार को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो उठा और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज गया।
शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी सक्रिय है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।


प्रशासन ने पहले ही डीजे संचालकों और आयोजकों के साथ बैठक कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। ध्वनि प्रदूषण के मानकों का सख्ती से पालन करने, यातायात में सहयोग देने और शोभायात्रा को अनुशासित ढंग से निकालने के निर्देश दिए गए थे, जिनका असर आयोजन में साफ दिखाई दिया।
अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही ऐसे आयोजनों को सफल और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments