Homeराष्ट्रीयबाराबंकी: 89 गांवों में लगे फार्मर रजिस्ट्री कैम्प, किसानों से अनिवार्य रूप...

बाराबंकी: 89 गांवों में लगे फार्मर रजिस्ट्री कैम्प, किसानों से अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील


रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा


बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के समस्त किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने हेतु संचालित अभियान के अन्तर्गत दिनांक 09.04.2026 को जनपद के 89 राजस्व ग्रामों में कैम्पों का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों के साथ ही पंचायत सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक भी उपस्थित रहकर किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त किसान भाई स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से भी अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
जनपद के समस्त सम्मानित किसान भाइयों को अवगत कराना है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के स्तर से समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अन्तर्गत किसान भाइयों के खेत के समस्त गाटे उनके आधार से लिंक कराये जाने हैं। भविष्य में समस्त प्रकार का कृषि निवेश जैसे खाद, बीज एवं पेस्टिसाइड आदि के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी।
उप कृषि निदेशक, बाराबंकी धीरेन्द्र सिंह द्वारा विकास खण्ड बंकी के ग्राम शुक्लाई में आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ग्राम शुक्लाई के प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, ग्रुप सी अमित कुमार, ग्राम शुक्लाई की पंचायत सहायक एवं क्षेत्रीय कृषक मौके पर उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री समस्त किसानों हेतु अनिवार्य है। अतः समस्त ग्राम प्रधान अपने ग्राम में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें ताकि वर्तमान में संचालित कैम्पों के माध्यम से अधिक से अधिक किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सके। उपस्थित किसानों को बताया गया कि वे अपने ग्राम के अन्य किसानों को भी सूचित करने का कष्ट करें कि वे कैम्प के माध्यम से अथवा स्वयं जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें ताकि ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। दिनांक 10.04.2026 को भी जनपद के 89 राजस्व ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments