Homeराष्ट्रीयबाराबंकी में सूचना आयोग की सख्ती, लापरवाह अधिकारियों को फटकार

बाराबंकी में सूचना आयोग की सख्ती, लापरवाह अधिकारियों को फटकार


रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा


बाराबंकी। राज्य सूचना आयुक्त उ०प्र० मोहम्मद नदीम ने आज जनपद बाराबंकी में सभी विभागों के जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की , समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने क्रमवार सभी अधिकारियों से लंबित मामलों के बारे में विस्तार पूर्वक पूरी जानकारी प्राप्त की, अधिकारियों द्वारा मामले के निस्तारण पर पूरी जानकारी न देने पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई तथा असंतोष व्यक्त किया श्री नदीम ने कहा कि राजधानी लखनऊ से सटे हुए जिले बाराबंकी में ऐसा बुरा हाल है जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था लापरवाह अधिकारियों बारे में उन्होंने कहा कि शासन स्तर से उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments