Homeराष्ट्रीयफेसबुक पर पैग़ंबर-ए-इस्लाम पर अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, एआईएमआईएम ने एसएसपी...

फेसबुक पर पैग़ंबर-ए-इस्लाम पर अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, एआईएमआईएम ने एसएसपी से की शिकायत

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर “सनातनी वॉरियर” नाम से बने एक अकाउंट से इस्लाम धर्म के पैग़ंबर हजरत मुहम्मद साहब और पवित्र कुरान शरीफ के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के बाद धार्मिक माहौल गर्मा गया है। इस घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है। इस संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त फेसबुक अकाउंट धारक ने न केवल पैग़ंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, बल्कि कुरान शरीफ पर भी अपमानजनक बातें लिखीं, जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने और समाज के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने की मंशा को दर्शाता है।

मौलाना इमरान कासमी ने बताया कि ऐसे लोगों की गतिविधियाँ जनपद के सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए बेहद खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग कर किसी धर्म या पैग़ंबर के प्रति टिप्पणी करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं, बल्कि कानून का खुला उल्लंघन है। उन्होंने एसएसपी से मांग की कि “सनातनी वॉरियर” नामक इस फेसबुक प्रोफाइल की तत्काल जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। उन्होंने यह भी कहा कि इस आपत्तिजनक पोस्ट के कारण पूरे मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त है और यदि प्रशासन ने समय रहते कार्यवाही नहीं की, तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments