Homeराष्ट्रीयफरार वारंटी पर पुलिस का वार: खालापार में दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार

फरार वारंटी पर पुलिस का वार: खालापार में दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबी

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खालापार पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। देर रात की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई।
पुलिस के अनुसार थाना खालापार क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त आसिफ पुत्र ईनाम निवासी 150, शहीद चौक खालापार को बीती रात करीब 22:35 बजे उसके ही स्थायी पते से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर धारा 307 जैसे संगीन आरोपों के साथ-साथ अन्य मामलों में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह कई मामलों में वांछित चल रहा था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता में रखा गया था।
इस कार्रवाई को थाना खालापार पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा माना जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक असगर अली और पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments