Homeराष्ट्रीयनारी शक्ति वंदन कार्यक्रम से गूंजा स्कूल परिसर, बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम से गूंजा स्कूल परिसर, बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा और आत्मविश्वास

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल डूंगर में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।
शासनादेश के तहत 16 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में छात्राओं और अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय में नारी शक्ति मानव श्रृंखला बनाई गई, वहीं बालिकाओं ने संगीत के माध्यम से अपनी शक्ति और हुनर का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का एक खास आकर्षण उन छात्राओं के अभिभावकों का सम्मान रहा, जिनकी बेटियों की विद्यालय में उपस्थिति 70 प्रतिशत से अधिक रही। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिससे अभिभावकों और छात्राओं का उत्साह और बढ़ गया।
प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि 16 से 20 अप्रैल तक चलने वाला नारी शक्ति वंदन अभियान बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान आत्मरक्षा प्रशिक्षण, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि छात्राएं न केवल शिक्षित बल्कि सशक्त और आत्मनिर्भर भी बन सकें।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब बेटियां आगे बढ़ती हैं, तो समाज भी प्रगति की नई दिशा में कदम बढ़ाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments