Homeराष्ट्रीयप्रकाश चौक में ऑक्सीजन एजेंसी में जोरदार धमाका, कई दुकानों-मकानों में दरारें

प्रकाश चौक में ऑक्सीजन एजेंसी में जोरदार धमाका, कई दुकानों-मकानों में दरारें

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्त प्रकाश चौक क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुमार ऑक्सीजन गैस एजेंसी में अचानक गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की कई दुकानों और मकानों में दरारें पड़ गईं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एजेंसी में बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडरों का स्टॉक रखा हुआ था। इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी दहशत फैल गई। विस्फोट के चलते एजेंसी के भीतर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में एजेंसी का एक कर्मचारी घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसे के समय वहां अधिक भीड़ होती तो बड़ा जनहानि हो सकती थी।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को खाली कराया।
फिलहाल प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments