Homeराष्ट्रीयपुलिस ने 3 घण्टे में ही चोर पकड़े, आरोपियों के पास से...

पुलिस ने 3 घण्टे में ही चोर पकड़े, आरोपियों के पास से लाखों की नगदी भी की बरामद

रिपोर्ट – फुरकान जंग

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली पुलिस ने मात्र 3 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपए के बेग के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों में एक आरोपी पशु चिकित्सक है। आपको बता दे कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एमएस के रोड स्थित मोटर मैकेनिक की दुकान का है। जहां पर गढी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव धनेना निवासी मनोज अपनी मोटरसाइकिल ठीक करने के लिए आए थे। जहां उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पर ही 1,14,000 का बैग रखा हुआ था। जिसको दो अज्ञात लोगों ने चुरा लिया था।तत्काल पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसमें पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की ओर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मात्र 3 घंटो में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोरहपुर के रहने वाले अनुज कुमार व अरुण कुमार है।जहां पुलिस द्वारा आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि अनुज कुमार पशु चिकित्सा का कार्य करता है और अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में कर्जदार हो गया है। जिसके शौक पूरे करने के लिए मोटर मैकेनिक की दुकान से रूपये का बैग चुराया था। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला का कहना है कि चोरी की घटना जहां पुलिस ने मात्र 3 घंटे में खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 1,11,000 की बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की है।जोकि पुलिस ने चोरी की बताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments