Homeराष्ट्रीयपुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों के...

पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—
1.लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।
2.वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए ।
3.समस्त थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी जाए ।
4.आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए ।

5.समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन रात्रि गणना कर उपस्थित कर्मियों को अनुशासित रखते हुए किसी भी अनुचित गतिविधि में संलिप्त न रहने हेतु हिदायत दी जाए एवं यक्ष ऐप पर बीट सूचना अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया ।
6.इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया । साथ ही जनपदीय पुलिस को सतत भ्रमणशील रहने एवं जनसंपर्क बढ़ाने हेतु भी निर्देशित किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments