Homeराष्ट्रीयपुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में स्पा सेंटरों पर चलाया गया सघन...

पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में स्पा सेंटरों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट रामपुर, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, मिशन शक्ति टीम थाना सिविल लाइन, नगर पालिका परिषद, रामपुर एवं फायर सर्विस,रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा जनपद रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत संचालित स्पा सेंटरों की सघन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान संबंधित स्पा सेंटरों के अभिलेखों का निरीक्षण /परीक्षण किया गया, जिसमें अधिकांश स्पा सेंटरों पर नगर पालिका एवं फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तथा अन्य आवश्यक अनुज्ञप्तियाँ उपलब्ध नहीं पाई गईं उक्त अनियमितताओं के दृष्टिगत नियमों का उल्लंघन करने वाले निम्न स्पा सेंटरों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी।
विवरण स्पा सेंटर-
1 रोज थेरपी स्पा सेंटर, गन्ना सोसाइटी शौकत अली रोड रामपुर
2 गोल्ड क्लासिक स्पा एंड सालों स्पा सेंटर, आवास विकास रामपुर
3 गोल्डन हैंड स्पा सेंटर, फ्रेंड्स कॉलोनी रामपुर
4गोल्डन हैंड स्पा सेंटर द्वितीय, शौकत अली रोड रामपुर
5 मैंगो स्पा सेंटर, शौकत अली रोड रामपुर
6 प्रियंका लीफ स्पा पार्लर सेंटर, एलआईसी रोड रामपुर
रामपुर पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments