Homeराष्ट्रीयपंखा मरम्मत के बहाने ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन साल से...

पंखा मरम्मत के बहाने ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन साल से फरार अजय श्रीवास्तव दबोचा

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। शहर से ठगी कर फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना नई मंडी क्षेत्र की गांधी कॉलोनी गली नंबर 9 से पुलिस ने अजय श्रीवास्तव को दबोच लिया, जो पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी निवासी राकेश अरोरा के घर से अजय श्रीवास्तव तीन पंखे मरम्मत के नाम पर ले गया था, लेकिन न तो पंखे वापस किए और न ही कोई संपर्क रखा। मामले में आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का करीब 10 हजार रुपये का मुकदमा पहले से ही थाना नई मंडी में दर्ज था।
पीड़ित राकेश अरोरा ने आरोपी की तलाश में पिछले तीन वर्षों तक लगातार पुलिस चौकियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगाए। इतना ही नहीं, आरोपी को ढूंढने के लिए वह खुद भी स्कूटर से इधर-उधर भटकते रहे, जिसमें उनका हजारों रुपये का खर्च भी हुआ।
पुलिस के अनुसार लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गांधी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments