Homeराष्ट्रीयनो हेलमेट–नो हाईवे: हाईवे पर सख्ती के साथ जागरूकता, बिना हेलमेट नहीं...

नो हेलमेट–नो हाईवे: हाईवे पर सख्ती के साथ जागरूकता, बिना हेलमेट नहीं मिली रफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ़्फ़रनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और दोपहिया वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “नो हेलमेट–नो हाईवे” अभियान के तहत शहर के हाईवे क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान हाईवे पर रोके गए वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि बिना हेलमेट हाईवे पर दोपहिया वाहन चलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे चालकों की सराहना करते हुए उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग का उदाहरण बताया, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़े शब्दों में समझाइश दी गई।
पुलिस ने कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि यह जीवन रक्षक कवच है। थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है। अभियान का मकसद दंड देना नहीं, बल्कि हादसों को रोकना और लोगों को सुरक्षित घर तक पहुंचाना है।


मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने समस्त वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें, तय गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का सम्मान करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments