Homeराष्ट्रीयनई शिक्षा नीति से रोजगार के नए द्वार खुलेंगे: विशेषज्ञ

नई शिक्षा नीति से रोजगार के नए द्वार खुलेंगे: विशेषज्ञ

कौशल आधारित शिक्षा से युवाओं को मिलेगा रोजगार

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर विकास भवन, रामपुर में नई शिक्षा नीति एवं रोजगार विषय पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उससे उत्पन्न रोजगार के अवसरों पर विस्तृत चर्चा करना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मा० उ०प्र० पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश पाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री मोहन लाल सैनी एवं जिला विकास अधिकारी हरीश चन्द्र द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती अंजली अग्रवाल, प्रभारी सेवायोजन अधिकारी श्री मनोज कुमार, अन्य अधिकारीगण, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
गोष्ठी में वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह नीति विद्यार्थियों के समग्र विकास, कौशल आधारित शिक्षा एवं रोजगारपरक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि इस नीति के माध्यम से युवाओं को स्थानीय एवं वैश्विक स्तर पर बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा, उद्यमिता एवं नवाचार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के विस्तार पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments