Homeराष्ट्रीयदुर्ग छत्तीसगढ़ अवैध अप्रवासियों की तलाश पतासाजी हेतु अभियान किया गया तेज

दुर्ग छत्तीसगढ़ अवैध अप्रवासियों की तलाश पतासाजी हेतु अभियान किया गया तेज

ब्यूरो रिपोर्ट -लतीफ अहमद सिद्दीकी

  • अवैध अप्रवासियों (रोहिंग्या / बांग्लादेशी) की सूचना देने हेतु जारी किया गया टोल फ्री नंबर 18002331905
  • अवैध अप्रवासियों की पहचान / पतासाजी हेतु दुर्ग पुलिस की नई पहल-पुलिस वाहनों पर टोल फ्री नंबर किया गया चस्पा
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस वाहनों में टोल फ्री नंबर किया गया चस्पा
  • आम नागरिकों द्वारा चौबीस घंटे में कभी भी टोल फ्री नंबर पर काल कर दिया जा सकता है संदिग्ध अप्रवासियों की सूचना
  • संदिग्ध अप्रवासियों के संबंध में अधिक से अधिक सूचना टोल फ्री नंबर पर देने की अपील-0- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाले अप्रवासी नागरिकों की तलाश, पतासाजी के लिए व्यापक अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान में अवैध अप्रवासियों के संबंध में सूचना प्रदान करने पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा टोल फी नंबर जारी किया गया है।

आम नागरिकों द्वारा अवैध रूप से नागरिक की पहचान करने एवं उनके संबंध में सूचना प्रदान करने दुर्ग पुलिस द्वारा एक नई पहल की शुरूवात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार दुर्ग पुलिस ने अपने सभी पेट्रोलिंग वाहन पर अवैध अप्रवासी हेल्प लाईन नंबर 18002331905 का स्टिकर चस्पा किया जाकर* आम लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी नागरिकों के संबंध में पुलिस को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके।

ज्ञात हो कि अवैध अप्रवासियों की संदिग्ध एवं देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए उनकी पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें निर्वासित करने हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा प्रत्येक जिले में STF का गठन किया गया है एवं व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

टोल फ्री नंबर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच लुक छिपकर निवास कर रहे अवैध रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करना है, जिससे अवैध अप्रवासियों को चिन्हित कर उनके निर्वासन की कार्यवाही की जा सके।

आम नागरिकों से अपील है कि आपके आसपास अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध अप्रवासी नागरिकों के संबंध में सूचना त्वरित रूप से टोल फ्री नंबर 18002331905 पर प्रदाय करें जिससे सूचना की तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही STF एवं पुलिस द्वारा किया जा सके।

टोल फ्री नंबर के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी पोस्टर, स्टिकर एवं बैनर लगाए गए हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाईनगर एवं STF प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा एवं जिले के पेट्रोलिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments