Homeराष्ट्रीयथार सवार दबंगो की खुलेआम दबंगई CCTV में हुई कैद असलहा दिखाकर...

थार सवार दबंगो की खुलेआम दबंगई CCTV में हुई कैद असलहा दिखाकर व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में दबंगो को नहीं रहा पुलिस का कोई खौफ खुलेआम दिखाई जा रही है रोड पर दबंगई। व्यापारी सहित आम आदमी खौफ के साए में जीने को मजबूर। अधिकारियों से गुहार लेकिन जांच के नाम पर दबंगो की पहुंच के आगे बौनी पड़ रही है शहर की पुलिस, काले क्राइम से दिखाई जा रही है एक नई तस्वीर लेकिन पुलिस कार्रवाई न होने से दबंगो के शहर में बड़े हैं हौसले। ताजा मामला फतेहपुर जिले के लखनऊ बाईपास नुरुल हुदा के बगल का है जहां भारत ट्रेडर्स लोहे के व्यापारी के साथ काली फिल्म लगी थार से पहुंचते हैं दबंग असला धारी और जमकर करते हैं तांडव जिसकी पूरी तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो जाती है पीड़ित लोहा व्यापारी द्वारा शिकायत के बाद भी इन दबंगो पर नहीं होती है कोई कार्रवाई आखिर योगी सरकार में किसके बलबूते पर फल फूल रहे हैं यह अराजक तत्व और शहर भर में खुलेआम दिखा रहे हैं दबंगई।अब ले चलते हैं आपको पूरी घटना के पास जंहा पीड़ित व्यापारी शाहिद फारूकी ने आरोप लगाते हुवे बताया कि 29 नवंबर को लगभग 2:30 बजे उनकी दुकान से लोहे का सामान लेकर जा रहे रिक्शा चालक ने बाइक सवार को सही से बाइक चलाने की नसीहत दे दी तो बाइक सवार आग बबूला हो गया और रिक्शा चालक सहित दुकान पर बैठे व्यापारी के पुत्र अदनान को जमकर गाली गलौज करते हुए धमकी देकर चला गया। व्यापारी ने मामूली कहां सनी को टाल दिया लेकिन अगले ही दिन 30 नवंबर को शाम को काली फ़िल्म लगी महिंद्रा थार एक बैलेनो कार और 3 से 4 बाइको से पहुंचे 20-25 लोगों के साथ उमर यार निवासी निवासी अमरज़ई ने हूटर बजाते हुवे चढ़ाई लेकर पहुंच जाते हैं और दुकान में चढ़कर गाली गलौज करने लगते हैं और गाड़ी से असलाह दिखाते हुवे जान से मारने की धमकी देते हैं। लेकिन व्यापारी शाहिद फारूकी ने अपने कर्मचारियों से मोबाइल से वीडियो बनाने को चिल्लाया तो सभी दबंग युवक वीडियो बनता देख भाग निकले और व्यापारी की जान बच सकी। यह पूरा वाकया व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और इस वीडियो को लेकर व्यापारी ने कोतवाली सहित दिखाते हुए कार्रवाई की मांग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments