Homeराष्ट्रीयतितावी थाने का औचक निरीक्षण, नए थाना प्रभारी को एसएसपी ने दिए...

तितावी थाने का औचक निरीक्षण, नए थाना प्रभारी को एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को थाना तितावी का औचक निरीक्षण किया। कुछ दिन पूर्व ही प्रमोद कुमार को तितावी थाने की कमान सौंपी गई थी, ऐसे में नए थाना प्रभारी की तैनाती के बाद हुआ यह निरीक्षण चर्चाओं में रहा।
एसएसपी ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक और मालखाने का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन संधारण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


कंप्यूटर कक्ष में सीसीटीएनएस व्यवस्था, ऑनलाइन पोर्टल एंट्री और डाटा अपडेट की स्थिति परखी गई। एसएसपी ने निर्देश दिए कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध और त्रुटिरहित हों, ताकि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।
महिला हेल्प डेस्क पर महिला शिकायतों के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। आगंतुक कक्ष में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
इसके अलावा थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरकों की व्यवस्था, शस्त्रों के रखरखाव और ड्यूटी प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने और कानून व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी प्रमोद कुमार समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी के सख्त रुख से साफ संकेत है कि जिले में पुलिसिंग को लेकर अब किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments