Homeराष्ट्रीयतरणताल का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए खुला नया अवसरचौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स...

तरणताल का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए खुला नया अवसरचौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई तैराकी प्रशिक्षण सुविधा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर स्थित तरणताल का बुधवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस सुविधा से अब स्थानीय तैराकी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और कड़ी मेहनत बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और तैराकी में अपना भविष्य संवारें।
जिला खेल कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कराकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत खिलाड़ियों को अनुभवी तैराकी प्रशिक्षकों द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।
मुख्य अतिथि के आगमन पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और बैज लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने किया।
इस अवसर पर मनीष शर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, आशु चौधरी समेत तैराकी प्रशिक्षक और जिला खेल कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं बाल कल्याण समिति के राजीव कुमार ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
तरणताल के शुभारंभ से जनपद में खेल गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है, जिससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments