Homeराष्ट्रीयअप्रैल में संचारी रोगों पर प्रहार, रिक्शा रैली से जागरूकता का बिगुलसीएमओ...

अप्रैल में संचारी रोगों पर प्रहार, रिक्शा रैली से जागरूकता का बिगुलसीएमओ ने दिखाई हरी झंडी, पूरे महीने चलेगा जनजागरूकता और रोकथाम अभियान

रिपोर्ट – कबीर


मुजफ्फरनगर। जनपद में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से अप्रैल माह के “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का बुधवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जनजागरूकता के लिए निकाली गई रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति सचेत करेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि यह विशेष अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे जनपद में सघन रूप से चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी और लोगों को साफ-सफाई, जलभराव रोकने तथा मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे खतरनाक रोगों की रोकथाम केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। लोगों को अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर व टंकियों की नियमित सफाई करने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डॉ. दिव्या वर्मा, डॉ. अशोक कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह और डॉ. शमशेर आलम प्रमुख रूप से शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि मुजफ्फरनगर को संचारी रोगों से सुरक्षित बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments