Homeराष्ट्रीयजिलाधिकारी ने शिशु सदन एवं बापू मॉल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने शिशु सदन एवं बापू मॉल का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शिशु सदन एवं बापू मॉल का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शिशु सदन में रंगाई-पुताई एवं अन्य सुधारात्मक कार्यों का स्टीमेट तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिशु सदन के निकट स्थित खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाए तथा हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे रात्रि में सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था सुचारू रहे इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रामपुर को निर्देशित किया कि शिशु सदन की दीवार से सटी खाली भूमि पर वैंडिंग जोन विकसित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किले कि दीवारों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से सौंदर्यीकरण का कार्य कराये जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा लगाए गए होर्डिंग और विज्ञापन बोर्ड को हटाते हुए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया जाए बापू मॉल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मॉल परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रकाश व्यवस्था सुधारने हेतु भी अधिशासी अधिकारी (ईओ) को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बापू मॉल में स्थित दुकानों के आवंटन के लिए कम धनराशि पर प्रस्ताव बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाए, ताकि दुकानों का आवंटन शीघ्रता से हो सके निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बापू मॉल गेट के बाहर रेहड़ी-पटरी व्यापारियों हेतु फूड़ मोबाइल यूनिट भी लगाए जाये, जिससे आजीविका संवर्धन को बढ़ावा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सना खानम, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती ईरा आर्या उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments