Homeराष्ट्रीयजिलाधिकारी ने फीता काटकर किया कंट्रोल रूम का शुभारंभ, 12 गौशालाएं ऑनलाइन...

जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया कंट्रोल रूम का शुभारंभ, 12 गौशालाएं ऑनलाइन निगरानी से जुड़ी

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। 3026 गौवंश की सुरक्षा अब कैमरों की निगरानी में, कंट्रोल रूम से होगी सतत मॉनीटरिंग गौसंरक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, रोस्टरवार ड्यूटी तैनात जनपद में संचालित स्थाई एवं अस्थाई गौ-आश्रय स्थलों/गौशालाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्त गौ-आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन कर विकास भवन में एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया।जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम से विभिन्न गौ-आश्रय स्थलों की लाइव फीड का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कैमरों के साथ ऑडियो माइक्रोफोन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जिससे कंट्रोल रूम से गौशालाओं में हो रही गतिविधियों के संबंध में सीधे संवाद स्थापित किया जा सके तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौवंश के संरक्षण, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा नियमित निरीक्षण एवं निगरानी के माध्यम से व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 अश्वनी कुमार ने बताया कि जनपद में वर्तमान में कुल 12 स्थाई एवं अस्थाई गौ-आश्रय स्थल संचालित हैं, जिनमें कुल 3026 गौवंश संरक्षित हैं। इन सभी गौशालाओं को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जिससे 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जा सके। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी फुटेज की सतत मॉनीटरिंग हेतु पशुधन प्रसार अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। इस व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ० रामलखन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए तथा ड्यूटी पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments