Homeराष्ट्रीयजनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने दूर-दराज से आए आमजन की समस्याओं एवं मांग पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

दिव्यांगजन की समस्या पर त्वरित कार्रवाई, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान

जनता दर्शन के दौरान तहसील स्वार के ग्राम मुडैया मुरसेना निवासी दिव्यांग श्री अशोक ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शारीरिक अपंगता के कारण उन्हें आवागमन एवं दैनिक कार्यों में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई, जिससे उनकी दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान हो सके।

सहायता मिलने पर लाभार्थी ने जताया आभार, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त करने के उपरांत अशोक ने प्रसन्नतापूर्वक जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है और अब वे अपने दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगे। यह सहायता उनके लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु सरकार की प्रतिबद्धता

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा उनकी शिक्षा, रोजगार, आवागमन एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments