Homeराष्ट्रीयजग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी और अवैध वसूली के खिलाफ भाकियू (तोमर)...

जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी और अवैध वसूली के खिलाफ भाकियू (तोमर) का हल्ला बोल, 21 दिसंबर को टोल फ्री करने का ऐलान

भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने प्रेस वार्ता में दी चेतावनी: “नशे में धुत टोल कर्मी कर रहे महिलाओं से अभद्रता, अब बर्दाश्त नहीं होगा शोषण”।।

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहा)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित एक आपातकालीन बैठक में संगठन ने जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने प्रेस वार्ता के दौरान सख्त लहजे में कहा कि 21 दिसंबर को जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा को पूर्ण रूप से फ्री कराया जाएगा।परिवार और महिलाओं के साथ अभद्रता पर फूटा गुस्सा चौधरी संजीव तोमर ने एक गंभीर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 10 दिसंबर को संगठन के नगर उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अपने परिवार के साथ पानीपत जा रहे थे। जग्गाहेड़ी टोल पर कर्मियों ने उनके और उनके परिवार की महिलाओं के साथ अत्यंत अभद्र व्यवहार किया। 112 नंबर पर सूचना और थाना तितावी में तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई एक्शन न लिए जाने से संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। टोल कर्मियों पर नशे और नियमों की अनदेखी के आरोप प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टोल प्लाजा की अव्यवस्थाओं को उजागर करते हुए निम्नलिखित आरोप लगाए नशे में ड्यूटी: टोल कर्मी वर्दी और नेम प्लेट के बिना रहते हैं और दिन-रात नशे में धुत होकर आम जनता व किसानों से बदसलूकी करते हैं। केंद्र सरकार के नियमों को ताक पर रखकर किसानों के ट्रैक्टरों से टोल वसूला जा रहा है और उन्हें जीप की पर्ची दी जा रही है।टोल के पास न तो पुल और सड़क का निर्माण पूरा हुआ है, न ही शौचालय, विश्रामगृह या पीने के पानी (प्याऊ) की व्यवस्था है।
संजीव तोमर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी किसान या पदाधिकारी का शोषण टोल कर्मियों की गुंडई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि 21 दिसंबर को भारी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान, जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी,युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी शमशाद पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान चौधरी, युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर, युवा प्रदेश महासचिव शहजाद मलिक, अजय त्यागी, मुकेश गुर्जर विशाल अहलावत दिलशाद छोटा चांद फिरोज हुसैंन आसिफ विपिन चौधरी जाहिद शाकिर मलिक सलमान महबुब अरूण ऐजाज मोनू धीमान साजीद मुकेश चौधरी रियाज राणा संजय त्यागी साजीद अल्वी टीटू मलिक साजीद समीर जावेद आलम ईस्राईल अयूब नेता जी साऊद , सोनू, अरुण, सलीम, आकिल और मुस्तफा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments