Homeउत्तर प्रदेशकल्याण सिंह 'बाबूजी' को भारत रत्न देने की उठी मांग

कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ को भारत रत्न देने की उठी मांग

रिपोर्ट शुभम सिंह

बांदा/​उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रखर नेता श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर युवा भाजपा नेता और बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की पुरजोर मांग उठाई है। बाबूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रवीण सिंह ने कहा कि उनका जीवन सिद्धांतों, संकल्प और आस्था के प्रति अटूट निष्ठा का अद्वितीय प्रतीक रहा, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान और मुख्यमंत्री के रूप में अपने विचारों तथा मूल्यों के लिए सत्ता तक का त्याग कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता न करने वाले बाबूजी का संघर्ष और राष्ट्रसेवा आज की युवा पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणा है, ऐसे में उन्हें ‘भारत रत्न’ देना न केवल उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति सच्ची राष्ट्रीय श्रद्धांजलि होगी, बल्कि देश भर में मौजूद उनके करोड़ों समर्थकों और चाहने वालों की जनभावनाओं का भी सर्वोपरि सम्मान होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments