Homeराष्ट्रीयघर में सोते समय बीती रात अकेले वृद्ध की हत्या: लूटपाट की...

घर में सोते समय बीती रात अकेले वृद्ध की हत्या: लूटपाट की आशंका

Tni 24 रिपोर्ट मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
घर में सोते समय बीती रात वृद्ध मेहदी हसन की हत्या कर लूटपाट की गई।
करीब 70 वर्षीय मेहदी हसन थाना नवाबगंज के ग्राम सिरौली निवासी थे। घर में मेहदी हसन के अलावा उनका करीब 17 वर्षीय नाती नौशीन रहता है नौशीन बीती रात गांव में जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने गया था जब वह मध्य रात के बाद घर वापस लौटा तो मेनगेट खुला था। बिस्तर पर मेहदी हसन औंधे पड़े थे उनके हाथ पैर बंधे थे मुंह में अंगौछा ठुसा था घर का सामान बिखरा पड़ा था।
सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब 2 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस मेहदी हसन के शव को ले गई और मकान को सील कर गई। बताया गया है कि मेहदी हसन के चार लड़के हैं जो बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। अनुमान लगाया गया कि हत्यारे दीवार फांदकर घर में घुसे और वारदात करने के बाद दरवाजा खोल कर चले गए। थाना पुलिस मीडिया को घटना के संबंध में जानकारी देने से बच रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments