Homeराष्ट्रीयगुरुवल उच्च प्राथमिक विद्यालय में घटिया निर्माण का खेल

गुरुवल उच्च प्राथमिक विद्यालय में घटिया निर्माण का खेल

तीन नंबर ईंटों से बन रही बाउंड्री वॉल, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। विजयीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गुरुवल में प्राथमिक विद्यालय परिसर में बनाई जा रही बाउंड्री वॉल की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों को ताक पर रखते हुए तीन नंबर की काली–पीली ईंटों का खुलकर इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि कागजों में एक नंबर का बिल वाउचर दिखाकर पूरा भुगतान दिखाया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की सुरक्षा और बच्चों की सुविधा के नाम पर चल रहा यह निर्माण पूरी तरह खानापूर्ति बनकर रह गया है। ईंटों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि हल्का दबाव पड़ते ही टूट जा रही हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि मानकविहीन और भ्रष्टाचार से जुड़ी इस पूरी प्रक्रिया का पर्दाफाश हो सके। साथ ही ठेकेदार और निगरानी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की भी बात कही है।

गाँव वालों का साफ कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला है, और घटिया निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी जल्द कार्रवाई नहीं करते तो ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments