Homeराष्ट्रीयगाजीपुर में विकास कार्यों को लेकर नितिन गडकरी से मिले सांसद अफजाल...

गाजीपुर में विकास कार्यों को लेकर नितिन गडकरी से मिले सांसद अफजाल अंसारी।

रिपोर्ट – एकरार खान

मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में मिलने की तस्वीर हुई वायरल, मंत्री नितिन गडकरी के कार्यों की संसद अंसारी ने की तारीफ।

गाजीपुर से हाजीपुर वाया मोहम्दाबाद NH 31 को फोर लेन बनाने की मांग की

गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और NH 31 गाजीपुर हाजीपुर मार्ग को फोर लेन किए जाने की मांग की। उन्होंने 24 जुलाई को मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में नितिन गडकरी से मिलकर एक हाथ से लिखित पत्र दिया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अफजाल अंसारी ने पत्र में लिखा है कि NH 31 गाजीपुर से हाजीपुर वाया मोहम्दाबाद, बलिया, छपरा होकर जाती है और यह रोड गाजीपुर, बलिया होते हुए बिहार को भी जोड़ती है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस वे इसी NH 31 के पखनपुरा के सूरतापुर में आकर खत्म होती है और यह टी प्वाइंट पूर्व की दिशा में बक्सर, बिहार और राजधानी पटना को जोड़ती है, जबकि दूसरी दिशा में सासाराम जी टी रोड को भी जोड़ती है।
सपा सांसद अफजाल अंसारी ने नितिन गडकरी से सादर अनुरोध किया है कि जिस तरह उन्होंने देश का कायाकल्प किया है, उसी तरह इस क्षेत्र का भी कल्याण करें। अब देखना यह होगा कि नितिन गडकरी इस मांग पर क्या कार्रवाई करते हैं और कब तक इस परियोजना को पूरा करने की दिशा में काम शुरू होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments