Homeराष्ट्रीयकार्यदायी संस्था की लापरवाही से मेमू ट्रेन पलटने से बची बड़ा हादसा...

कार्यदायी संस्था की लापरवाही से मेमू ट्रेन पलटने से बची बड़ा हादसा टलास्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन में आ रही थी ट्रेनपटरियों व प्लेटफार्म के बीच लगे थे लकड़ी के गुटके

रिपोर्ट – हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। रेलवे की दोहरीकरण की कार्यदायी संस्था केपीटीएल की लापरवाही के चलते मेमू ट्रेन पलटने से बच गई। रेलवे प्लेटफार्म पर लगाये गए लकड़ी के गुटकों को देखकर लोको पायलट ने ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर पहले ही रोक दिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन प्रंबधक ने इसकी सूचना आरपीएफ सहित उच्चाधिकारियों को दी है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने में जुट गए हैं। वहीं रेलवे के अवर अभियंता कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।
कानपुर से मानिकपुर जाने वाली मेमू ट्रेन सुबह करीब 8.30 बजे सुमेरपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचने वाली थी लेकिन दोहरीकरण का कार्य कर रही कंपनी केपीटीएल ने इस प्लेटफार्म में कार्य के लिए पटरियों व प्लेटफार्म की दीवाल के बीच लकड़ी के गुटके लगा रखे थे। कार्य करने के बाद इनको हटाया नहीं गया। इसमें कहीं कहीं स्टेशन में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की भी लापरवाही नजर आ रही है और मेमो ट्रेन को बिना प्लेटफार्म को देखे मेमू को इसमें ले लिया गया। लोको पायलट ने जब पटरियों पर लकड़ी के गुटकों को देखा तो सन्न रह गए और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को इन लकड़ी के गुटकों के पहले रोक दिया। पायलट ने वॉकी टॉकी के माध्यम से स्टेशन प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। जिस पर स्टेशन कर्मी प्लेटफॉर्म तीन को दौड़ पड़े और पटरियों में लगाये गए टुकड़ो को आनन फानन में हटाया। लोको पायलट की सतर्कता के चलते ट्रेन ड्रिरेल होने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन प्रबंधक ने इस मामले की सूचना आरपीएफ सहित उच्चाधिकारियों की दी है। आरपीएफ व अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्यदायी संस्था के कर्मियों की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था केपीटीएल के खिलाफ इस लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments