Homeराष्ट्रीयकर्मयोगी भारत पहल को मिली रफ्तार, iGOT पोर्टल से प्रशासनिक कार्यों में...

कर्मयोगी भारत पहल को मिली रफ्तार, iGOT पोर्टल से प्रशासनिक कार्यों में आएगी नई धार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार (कलेक्ट्रेट) में साधना सप्ताह के अंतर्गत कर्मयोगी भारत पहल के तहत iGOT Karmayogi पोर्टल पर आधारित एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुशील कुमार यादव ने की, जिसमें प्रशासनिक अमले को डिजिटल दक्षता से लैस करने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के नायब तहसीलदार, लेखपाल एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्हें iGOT Karmayogi पोर्टल के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन कोर्स चयन, लर्निंग मॉड्यूल और असेसमेंट प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश से हुई, जिसमें उन्होंने कर्मयोगी भारत मिशन के उद्देश्यों और डिजिटल लर्निंग की बढ़ती आवश्यकता पर बल दिया। इसके बाद लाइव डेमो के जरिए प्रतिभागियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि AI तकनीक के माध्यम से डेटा विश्लेषण, फाइल प्रबंधन और रिपोर्ट तैयार करने जैसे कार्य अधिक तेज और सटीक हो सकते हैं। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी उल्लेखनीय इजाफा होगा। दोहराव वाले कार्यों के स्वचालन से कर्मचारी अब अधिक रचनात्मक और महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
iGOT Karmayogi पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रशासनिक दक्षता, डिजिटल गवर्नेंस, नेतृत्व क्षमता और समय प्रबंधन जैसे विषयों को कवर करते हैं, जो कर्मचारियों को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने में सक्षम बनाते हैं।
कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट की प्रशासनिक अधिकारी शैफालिका सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस जैन द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए इसे प्रशासनिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments