Homeराष्ट्रीयकचहरी परिसर की सुरक्षा पर सख्त नजर, एसपी सिटी ने किया औचक...

कचहरी परिसर की सुरक्षा पर सख्त नजर, एसपी सिटी ने किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने कचहरी परिसर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल परिसर में गहन चेकिंग कराई, बल्कि सुरक्षा उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली भी परखी।
एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी छोटी-बड़ी सूचना को नजरअंदाज न किया जाए और तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। निरीक्षण के दौरान परिसर में मौजूद लोगों से भी संवाद करते हुए उन्होंने अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
कचहरी जैसे संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा को लेकर की गई यह सख्ती साफ संकेत दे रही है कि पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है और जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments