Homeराष्ट्रीयओवरलोड ट्रक का टायर फटा, ई-रिक्शा सवार छह लोग घायल

ओवरलोड ट्रक का टायर फटा, ई-रिक्शा सवार छह लोग घायल

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा सुमेरपुर मार्ग पर देवगांव के अंदर मंगलवार को एक ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से हादसा हो गया, जिसमें ई-रिक्शा में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो महिलाओं को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
देवगांव प्रधान जितेंद्र शिवहरे ने बताया कि पत्योरा बालू खदान से आ रहे एक ओवरलोड ट्रक का अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया। हालांकि ट्रक पलटने से बच गया, लेकिन ट्रक के टायर फटने से उछली गिट्टी से पीछे से आ रहे ई-रिक्शा पर आ घुसी,जिससे उसमें बैठी सवारियां घायल हो गईं।


हादसे में चुनबुदिया (45) पत्नी स्व.गया तथा भगवानिया (70) पत्नी स्व. टेलर सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से पीएचसी लाया गया। जिन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों का कहना है कि सुमेरपुर-पत्योरा मार्ग पर दिन-रात ओवरलोड ट्रकों का आवागमन रहता है, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments