Homeराष्ट्रीयएसपी ने कावड़ मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का लिए जायजा

एसपी ने कावड़ मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का लिए जायजा

बागपत / बड़ौत तहसील/ बड़ौत शहर में पहुंचकर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया वहीं गौरीपुर मोड़ की भी सुरक्षा व्यवस्था जांची और पुलिसकर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया।

श्रावण मास के पावन माह में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने शिवालयों की तरफ बढ़ रहे हैं। बागपत में आने वाले शिवभक्त और बागपत के रास्ते हरियाणा और राजस्थान जाने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। बागपत एसपी ने बड़ौत शहर में पहुंचकर कावड मार्गों का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं गौरीपुर मोड़ पर पहुंचकर शिवभक्तों से बातचीत की ओर मार्गों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में किसी भी तरह के लापरवाही ना बरतने के लिए निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments