Homeराष्ट्रीयएसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादें, महिला शिकायतों पर तुरंत भेजी क्विक...

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादें, महिला शिकायतों पर तुरंत भेजी क्विक रिस्पॉन्स टीम

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। शासन के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एसएसपी ने मौके पर ही संबंधित थानाध्यक्षों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई के दौरान महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी गई। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम (महिला विंग)’ को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई गई, ताकि पीड़ित महिलाओं को तुरंत सहायता मिल सके।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, ताकि आम नागरिक सीधे पुलिस अधिकारियों तक अपनी समस्या पहुंचा सकें और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए।
पुलिस प्रशासन की इस पहल से फरियादियों को अपनी बात सीधे उच्च अधिकारियों तक रखने का अवसर मिला, जिससे लोगों में भरोसा और संतोष भी देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments