Homeराष्ट्रीयईद पर सियासी सौहार्द की तस्वीर: सांसद हरेंद्र मलिक व विधायक पंकज...

ईद पर सियासी सौहार्द की तस्वीर: सांसद हरेंद्र मलिक व विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की मुलाकात

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद की सियासत में सौहार्द और भाईचारे की एक सकारात्मक तस्वीर देखने को मिली। मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने देवबंद पहुंचकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से उनके आवास पर मुलाकात की और ईद की दिली मुबारकबाद दी।
इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने मौलाना मदनी को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है। ऐसे अवसर सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं।
मौलाना अरशद मदनी ने भी सांसद और विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर इंसानियत, रहमत और मोहब्बत का प्रतीक है, जो समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देता है। इस दौरान देश और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मौलाना ने देश में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की।
मुलाकात के दौरान सपा नेता राकेश शर्मा, मौलाना मुकर्रम अली कासमी (जिला अध्यक्ष), मौलाना आसिफ कुरैशी (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी), मौलाना अब्दुल खालिक कासमी, समाजसेवी आसिफ राही, मौलाना सुहैल अख्तर, कपिल मलिक और अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह मुलाकात आपसी सम्मान, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आई, जिसने समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments