Homeराष्ट्रीयईंख के खेत में दबिश, तीन वांछित दबोचे; ट्यूबवेल के पास से...

ईंख के खेत में दबिश, तीन वांछित दबोचे; ट्यूबवेल के पास से बरामद हुए डंडे

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद की तितावी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून का शिकंजा कस दिया। थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम छतैला निवासी तीनों आरोपी काफी समय से पुलिस की नजर में थे और आखिरकार गुरुवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
थानाध्यक्ष तितावी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 मार्च 2026 को सूचना के आधार पर राजवीर के ट्यूबवेल के पास स्थित ईंख के खेत में दबिश दी। यहां से पुलिस ने अख्तर पुत्र सीनू, आमिर पुत्र अख्तर और मुन्ना पुत्र अख्तर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं और इनके खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 73/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान मौके से घटना में प्रयुक्त तीन डंडे भी बरामद किए गए हैं, जो वारदात में इस्तेमाल किए गए थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव मलिक, उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल अनीश खान, कांस्टेबल राहुल कुमार और होमगार्ड आसिफ की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments