Homeराष्ट्रीयआईजीआरएस में रामपुर यूपी में बना नंबर-1, डीएम की रणनीति से मिली...

आईजीआरएस में रामपुर यूपी में बना नंबर-1, डीएम की रणनीति से मिली 100 प्रतिशत सफलता

140 में से 140 अंक पाकर प्रदेश में रचा इतिहास, शिकायतों का हुआ त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

शिकायतकर्ताओं से फोन के माध्यम से प्राप्त किया जाता फीडबैक

शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जन शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए जारी फरवरी 2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद रामपुर ने 140 में से 140 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कारण संभव हो सकी है। जिले में शिकायतों की प्रभावी निगरानी के लिए विशेष आईजीआरएस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां शिकायतों के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ताओं से फोन के माध्यम से फीडबैक प्राप्त किया जाता है।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखते हुए पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान कराया जा रहा है तथा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर निस्तारण की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा रही है।

टीम वर्क से मिली बड़ी कामयाबी

मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र ने बताया कि नियमित मॉनीटरिंग और सुदृढ़ विभागीय समन्वय के कारण ही रामपुर 100 प्रतिशत अंक पाने में सफल रहा।
प्रभारी अधिकारी श्री अनुराग सिंह ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा समयबद्ध मार्किंग, डिफाल्टर शून्य रखने और सी-श्रेणी (मुख्यमंत्री संदर्भ) के निस्तारण जैसे कठिन मानकों पर रामपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि कोई भी फरियादी निराश न लौटे। हमारा लक्ष्य केवल शिकायत की फाइल बंद करना नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता के चेहरे पर मुस्कान लाना है। प्रथम रैंक आना गौरव की बात है, लेकिन अब चुनौती इस स्थान को बरकरार रखने की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments