Homeराष्ट्रीयअवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन जांच अभियान जारी

अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन जांच अभियान जारी

1021 वाहनों की जांच, 01 वाहन पर खनिज विभाग द्वारा चालान की कार्यवाही

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनपद रामपुर में अवैध उप-खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सघन निगरानी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार दिनांक 16 जनवरी 2026 को जनपद की समस्त तहसीलों के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर कुल 10 चेक प्वाइंट स्थापित कर रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कुल 1021 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान खनिज विभाग द्वारा 01 वाहन पर नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग से संबंधित किसी भी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित एवं राजस्व संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार के विशेष जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments