Homeराष्ट्रीयअमरोहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी...

अमरोहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने किया गौ पूजन

संवाददाता डाॅ प्रथम सिहं

जिलाधिकारी ने नगर पालिका अमरोहा और कताई मिल गौशाला पहुंचकर मंत्रोचार के साथ विधिवत किया गौ पूजन अर्चन

जिलाधिकारी ने गौ पूजन में गायों को तिलक लगाकर माला पहनाकर आरती कर केला और गुड़ खिलाया

जनपद में धूमधाम से आयोजित हुआ सभी गौशाला में गौ पूजन का कार्यक्रम – जिलाधिकारी

आज भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा नगर पालिका परिषद अमरोहा की गौशाला व विकासखंड अमरोहा की कताई मिल गौशाला में पहुंचकर गौ पूजन किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम नगर पालिका अमरोहा की गौशाला में पहुंच विद्वान ब्राह्मण की उपस्थिति में विधिवत वैदिक मंत्रों उपचार के साथ तिलक लगाकर माला पहना कर आरती उतार कर पूजन अर्चन किया। ततपश्चात जिलाधिकारी ने कताई मिल गौशाला में पहुंचकर विधिवत गौ पूजन किया । जिलाधिकारी ने पूजन कर गायों को गुड और केला खिलाया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती शशि जैन ने भी गौ पूजन किया । जिलाधिकारी ने जनपद वासियो को जन्माष्ठमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार आज जनपद की सभी गौशालाओं में गौ पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है । इस गौ पूजन का उद्देश्य है कि लोग पवित्र मन से गौ संरक्षण संवर्धन करें और गाय के अपने जीवन में अधिक से अधिक महत्व को समझें । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमरोहा श्रीमती शशि जैन श्री अतुल जैन जी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अमरोहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहायक विकास अधिकारी अमरोहा सहित नगर पालिका परिषद अमरोहा के सभासद गण मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments