Homeराष्ट्रीयअनूपपुर थाना चचाई पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन की कार्यवाही दौरान शासकीय...

अनूपपुर थाना चचाई पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन की कार्यवाही दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार,,,

ब्यूरो रिपोर्ट -लतीफ अहमद सिद्दीकी

दिनांक 13/6/2025 को खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा खनिज कार्यालय अनूपपुर के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र पेश की कि दिनांक 11/6/2025 की रात्रि को अवैध रेत परिवहन सोन नदी केल्हौरी गांव से होने की सूचना पर मौके से स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही की गई तो ट्रैक्टर सोनालिका क्रमांक एमपी-18-एबी- 2965 में रेत परिवहन करते पाए जाने पर उक्त ट्रैक्टर के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम तीरथ बैगा पिता देवी दीन बैगा निवासी बम्हौरी जिला शहडोल का होना बताया तथा उक्त ट्रैक्टर मलिक चंद्रिका यादव निवासी केल्हौरी के ट्रैक्टर में सोन नदी से पित्तू यादव के कहने पर रेत परिवहन करना और कोई दस्तावेज नहीं होना बताने पर ट्रैक्टर को मौके से जप्त कर जप्ती पंचनामा कार्यवाही कर चालक के माध्यम से ट्रैक्टर लाते समय मौके से पित्तू यादव ,अखिलेश सोनी, नीरज चौरसिया , एवं महेंद्र यादव सभी निवासी केल्हौरी के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए ट्रैक्टर को लेकर भाग दिए रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक तीरथ बैगा ,पित्तू यादव ,अखिलेश सोनी, नीरज चौरसिया एवं महेंद्र यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/25 धारा 303(2) 132, 221, 3/5 बीएनएस एवं खान खनिज अधिनियम 4/21 कायम कर विवेचना में लिया गया ,दौरान विवेचना आरोपी 01.नीरज चौरसिया ,02. महेंद्र यादव 03.अखिलेश सोनी तीनों निवासी केल्हौरी को पूर्व में गिरफ्तार किया जो चुका है आज दिनांक 30/06/ 2025 को मामले के मुख्य आरोपी पित्तू यादव उर्फ चंद्रिका यादव पिता गोविंद प्रसाद यादव उम्र 39 साल निवासी कैल्हौरी को दस्तयाब कर अवैध रेत परिवहन करने वाला ट्रैक्टर सोनालिका क्रमांक एमपी- 18-एबी-2965 को आरोपी से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ,,आरोपी के खिलाफ थाना चचाई में पूर्व से दर्जन भर अपराध पंजीबद्ध हैं हाल ही में जिला बदर की सजा काटकर आरोपी वापस आया है ,,,, उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक गौलिया,सहायक उप निरीक्षक प्यारेलाल सिंह, नागेश सिंह, रावेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र राठौड़ ,अशोक बर्मन, आरक्षक दीपक मंडलोई, नितेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments